अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रौण्डशिप-डे मनाया जाता है। आज फ्रौण्डशिप-डे पर बच्चों से लेकर युवाओं तक में जोश है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर जारी है। बच्चों द्वारा एक-दूसरे को फ्रण्डशिप बेल्ट भी बांधे जा रहे है। दोस्तों ने आज साथ घूमने के प्लान भी बनाए है जो सुबह से देर रात तक चलेंगे। फ्रौण्ड्शिप-डे दुनिया के अहम रिश्ता में माने जाने वाली दोस्ती का दिन है। सुबह से दोस्त चाय के ठेलों से लेकर नाश्ते दुकानों तक नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर मैसेजों का भी ढेर लगा हुआ है। अंतिम सांस तक दोस्ती निभाने के वादे भी हो रहे है। खुशनुमा मौसम के बीच दोस्तों ने रिसोर्ट, पिकनिक स्पॉट, क्लब, फार्म हाऊस और रेस्टोरेंट जाने का प्लान पहले से ही बना लिया था। सुबह से देर रात तक आज का दिन दोस्ती के नाम कर दिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




