सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एनसीसी की छात्राओं ने चालकों को बताए नियम

एनसीसी से जुड़ी छात्राओं ने गर्ल्स कैडेट्स का दायित्व यातायात के लिए निभाया। यातायात की भीड़ के समय पर यातायात संचालन किया। वाहन चालकों को नियम के लिए भी जागरूक…

एनसीसी से जुड़ी छात्राओं ने गर्ल्स कैडेट्स का दायित्व यातायात के लिए निभाया। यातायात की भीड़ के समय पर यातायात संचालन किया। वाहन चालकों को नियम के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात विक्रमसिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे। कल दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक प्रमुख चौराहों पर एनसीसी की गर्ल्स कैडेट की ड्याूटी लगाई गई थी, जिन्होंने दायित्व निभाकर पुलिस का सहयोग किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें