न.प्र.)। नायता मुंडला नवीन बस टर्मिनल के पास जल्द एक और नवीन चार्जिंग स्टेशन की सौगात मिल रही है। जहां एक ही छत के नीचे 25 के आसपास इलेक्ट्रिक बसों को आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। साथ ही यहां करीब 50 से ज्यादा बसें पार्किंग में आसानी से खड़ी भी हो सकेगी। जहां हैवी चार्जिंग सिस्टम से बेहद कम समय में बसें यहां चार्ज हो सकेगी। नवीन चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य बेहद तेजी के साथ अंतिम दौर में चल रहा है। जिसके लिए नायता मुंडला बस टर्मिनल के पास निगम द्वारा नवीन चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इस चार्जिंग स्टेशन पर करीब 25 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। यही नहीं यहां चार्जिंग पर आने वाली अन्य बसें भी पार्किंग में व्यवस्थित खड़ी करने की भी व्यवस्था यहां रहेगी।
सवा सौ से ज्यादा और बसें पीएम ई-बस योजना में मिलेंगी
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार और इंदौर नगर निगम के प्रयासों से जल्द इंदौर शहर में केंद्र सरकार की ओर से 125 के आसपास इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। जिसमें से पिछले दिनों कुछ बसें मिल भी चुकी है। वहीं अन्य शहरों के साथ इंदौर शहर को भी आने वाले दिनों में अब करीब सवा सौ के आसपास और इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। जिसके रख-रखाव और चार्जिंग करने की सुविधा और व्यवस्था में विस्तार के लिए निगम ने चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाते हुए नवीन चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य पिछले दिनों प्रारंभ कर दिया है। जिसके तहत आईडीए द्वारा नायता मुंडला में करोड़ों की लागत से निर्मित नवीन बस टर्मिनल के पास खाली जगह में इन दिनों इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग के लिए नए स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा विजय नगर डिपो के पास भी एक चार्जिग स्टेशन बनकर लगभग तैयार है।
राजीव गांधी चौराहे के पास है सबसे पुराना चार्जिग स्टेशन
गौरतलब है कि वर्तमान में राजीव गांधी चौराहे के पास सबसे पुराना इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने का लंबा-चौड़ा चार्जिंग स्टेशन पहले से बना हुआ है। इसके अलावा नेहरू पार्क में भी एक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इसके अलावा खजराना गणेश मंदिर और विजयनगर डिपो के साथ अब नायता मुंडला में भी एक और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है ताकि भविष्य में इंदौर शहर में जब इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी तो इन्हें चार्ज करने के लिए नए स्टेशन काम आएंगे। जबकि अभी शहर में करीब 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही है, और आने वाले दिनों में 80 से 100 और इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने वाली है। जिन्हें रखना और चार्जिंग करने के लिए शहर में और चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत पड़ेगी। उसी हिसाब से निगम द्वारा नए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है ताकि भविष्य में बसों की संख्या बढ़ने पर उन्हें चार्ज करने में किसी तरह की परेशानी न आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




