शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह: इंदौर में राज्य स्तरीय सम्मेलन, एंटीबायोटिक के सही उपयोग पर जोर

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अन्तर्गत फार्मा उत्सव में भारतीय फार्मेसी परिषद नई दिल्ली ने इंदौर के फार्मेसी संस्थाओं के सहयोग से विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया।

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह: इंदौर में राज्य स्तरीय सम्मेलन, एंटीबायोटिक के सही उपयोग पर जोर

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अन्तर्गत फार्मा उत्सव में भारतीय फार्मेसी परिषद नई दिल्ली ने इंदौर के फार्मेसी संस्थाओं के सहयोग से विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया।

फार्मेसी से जुड़े विद्यार्थी, संकाय सदस्य, प्राचार्य, कार्यरत फार्मासिस्ट, औषधि उद्योग के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य सेवा पेशेवर, विशिष्ट गणमान्य अतिथि और फार्मेसी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से मुकाबला करने, दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और जनस्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

शैक्षणिक सत्रों, विशेषज्ञ चर्चाओं और छात्र प्रतियोगिताओं में दवाओं के जिम्मेदार उपयोग तथा रोगाणुरोधी दवाओं के समुचित प्रबंधन में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित किया गया।

सांसद शंकर लालवानी, जशु एच चौधरी, मोहम्मद बशीर, डॉ. संजय जैन, डॉ. शैलेष जैन, डॉ. नीरज उपमन्यु, डॉ. अम्बर व्यास, डॉ. नीलेश मालवीय, डॉ. पवन दुबे, डॉ. डीके तनेजा, डॉ. सुखविन्दर एस नैय्यर, डॉ. शिरीष डी शेरलेकर, नवनीतप्रताप सिंह, डॉ. सीआर पटेल, प्रो. आरसी पटेल, डॉ. सविता व्यास सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 6