इंदौर जिले में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। इस दिन स्कूलों में बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिये दवा पिलाई जायेगी। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनीमिया मुक्त भारत एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में पूरी तैयारी कर लें एवं 9 अक्टूबर को होने वाले मॉपअप राउंड के लिए भी समस्त तैयारी करके रखें, साथ ही प्रमुख कार्यक्रम एनीमिया मुक्त भारत जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समस्त स्कूल में पर्याप्त मात्रा में आयरन की गोलियां व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पिलाई जाने वाली सिरप एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को घर पर पिलाने के लिए सिरप पर्याप्त मात्रा उपलब्धतां सुनिश्चित करें। अधिकारी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




