मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नशा विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम

आरएपीटीसी अधिकारी आशा शेजकर, गजराज उईके, राजेन्द्र तोमर के मार्गदर्शन में नव आरक्षक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अन्तर्गत एन.जी.ओ. ‘पहचान नशामुक्ति केंद्र' इंदौर में वहां…

आरएपीटीसी अधिकारी आशा शेजकर, गजराज उईके, राजेन्द्र तोमर के मार्गदर्शन में नव आरक्षक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अन्तर्गत एन.जी.ओ. ‘पहचान नशामुक्ति केंद्र' इंदौर में वहां के पर्यवेक्षकों और काउंसलर की सशक्त भागीदारी में नशा विरोधी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद में नशा मुक्ति केंद्र में नशा पीड़ित लोगों को नशा त्यागने एवं जीवन में किसी प्रकार के नशा ना करने की शपथ दिलवायी गई। पम्पलेट भी वितरित किए गए। अधिकारी महेश पाठक, अश्विनी पाठक, मनोज वर्मा, आशीष शर्मा और केन्द्र के सिद्धार्थ गर्ग, कुणाल बावेल, संजय मूले ने अपनी भूमिका निभाई।

अहिल्या देवी होलकर प्राइड अवार्ड के आयोजन में होटल में 50 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी ने भी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें