शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

नर्मदा-शिप्रा संगम केवड़ेश्वर पर पौधारोपण

न.प्र.)। नर्मदा-शिप्रा संगम केवड़ेश्वर पर 251 फलदार पौधों का रोपण किया गया। 5 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था समृद्ध से जुडे युवा समाजसेवी लोकेश…

नर्मदा-शिप्रा संगम केवड़ेश्वर पर पौधारोपण

न.प्र.)। नर्मदा-शिप्रा संगम केवड़ेश्वर पर 251 फलदार पौधों का रोपण किया गया। 5 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था समृद्ध से जुडे युवा समाजसेवी लोकेश अवस्थी लक्की ने बताया कि अभियान के तहत अलग-अलग प्रजातियों के पौधे नदी किनारे लगाए जाएंगे। संस्था द्वारा आने वाले दिनों में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न समाजों के लोग अपने परिवार के साथ शामिल होकर पौधे लगाएंगे। इसका उद्देश्य नदी किनारों को हरियाली से समृद्ध करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पौधारोपण में लक्की अवस्थी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अन्नू वाजपेयी, अर्जुन क्षेत्रीय, अशोक चौहान चांदू, समृद्ध अवस्थी, बंटी ठाकुर, कैलाश मानवत, गोविंद सिसोदिया, योगेश डांगी, बबलू जोधा, हनी यादव, विजय जोशी, महावीर जैन सहित समाजजन मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें