झोन 18 के वार्ड 52 के फिरदौस नगर में ठेकेदार पर रहवासियों ने अंगुलियां उठाई यहां ड्रेनेज लाइन बिछाने के दौरान जेसीबी से खुदाई की जा रही थी उस दौरान नर्मदा जल सप्लाय की पाइप लाइन तोड़ दी गई। इसके बाद रहवासियों का गुस्सा फूटा कई लोगों के चालू नल कनेक्शन भी उखाड़ दिए गए। रहवासियों ने जब गुस्सा दिखाया तो ठेकेदार से संबंधित लोगों ने लाइनें ठीक करने की बात कही थी। बाद में ठेकेदार ने टूटे हुए नल कनेक्शन और टूटी लाइन जोड़ने से मना कर दिया, जिससे रहवासियों में नाराजगी है। इस मामले में रहवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को संज्ञान लेकर रहवासियों की मदद करना चाहिए और ठेकेदार पर निगम आयुक्त से
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




