इंदौर। पश्चिम क्षेत्र अंतर राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में व्यक्तिगत मुकाबलों में मप्र तीन वर्गों में उपविजेता रहा। तीनों में इंदौर के खिलाड़ी शामिल हैं, नैवेद्य तोंडे और रुद्र प्रताप ठाकुर पुरुष युगल एवं 19 वर्ष जूनियर बालक युगल में उपविजेता रहे, स्वाति सोलंकी और आशिता दुबे महिला युगल में उपविजेता रही। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में हुई इस स्पर्धा में जूनियर बालक युगल फाइनल में पहले क्रम के महाराष्ट्र के अर्जुन और आर्यन तानाजी बिरजदार ने दूसरे क्रम के नैवेद्य तोंडे और रुद्र प्रताप ठाकुर को तीन गेमों में 15- 4,11-15,15-13 से हराया, पुरुष युगल फाइनल भी इन्हीं जोड़ी के बीच हुआ,महाराष्ट्र के अर्जुन और आर्यन तानाजी बिरजदार नै नैवेद्य तोंडे और रुद्र प्रताप ठाकुर को 15-12, 15-9 से हराया। महिला युगल फाइनल में पहले क्रम कुछ अनघा करंदिकर और नेहल गोसावी ने दूसरे क्रम की मप्र की स्वाति सोलंकी और आशिता दुबे को 15-12,15-12 से पराजित किया। ये जोड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेंगी, मप्र टीम मुकाबले में पुरुषों और जूनियर बालक वर्ग में उपविजेता रहा। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष डा अनिल भंडारी, सचिव आर पी सिंह नैयर, सह सचिव धर्मेश यशलहा, कोषाध्यक्ष विशाल चांदवानी आदि ने सफल खिलाड़ियों को बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




