मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नई वालों को मिलेगी राहत

आजादनगर में मुर्गी केंद्र अलमारी कारखाना से मदीना नगर गेट तक मिलने वाली है सौगात

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 के आजाद नगर क्षेत्र में मुर्गी केंद्र अलमारी वालों के कारखाना से मदीना नगर गेट तक आने वाले दिनों में बेहद जल्द नई सीमेंटेड सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा

कई बार टेंडर हो गए लेकिन हालत यह है कि ठेकेदार यहां के काम में रुचि नहीं लें रहें है। इसलिए एक बार फिर से प्रयास कर निगम ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर निविदा संबधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही नहीं अब काली पुलिया से कब्रिस्तान तक जाने वालों की भी भविष्य रहे हैं। में इस सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाने से परेशानी दूर होने वाली है।

निगम रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कर रहा प्रयास

वहीं बड़ी बात यह है कि रहवासी

और क्षेत्र के व्यापारियों की मांग के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों से निगम द्वारा भी उक्त सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे है। इसके बावजूद 4 बार टेंडर प्रक्रिया के बाद भी यहां का काम कोई लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते निगम द्वारा एक बार फिर से प्रयास करते हुए हाल ही में पांचवीं बार निविदा संबधित प्रोसेस शुरू की है। कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द निगम के प्रयास से यहां नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें