सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नई सुरक्षा दीवार का होगा निर्माण वाल्मीकि बस्ती के आसपास बनेंगी नई सड़कें

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत निपानिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 से जुड़े गोयल रिजॉर्ट कॉलोनी निपानिया चौराहे पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल की बजाय अब नई…

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत निपानिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 से जुड़े गोयल रिजॉर्ट कॉलोनी निपानिया चौराहे पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल की बजाय अब नई पहले से दुगनी मजबूत रिटर्निग वॉल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब बारिश में आसपास के लोगों के घरों और कालोनियों के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा दीवार बनने से कही भी बारिश का पानी भरा निगम द्वारा प्लानिंग के साथ निपानिया क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल को तोड़कर उसकी जगह नई बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

पिछले साल से क्षतिग्रस्त आधी अधूरी रिटर्निग वॉल से हो रही थी परेशानी

गौरतलब है कि पिछले साल से निपानिया चौराहा क्षेत्र की गोयल रिजॉर्ट कालोनी मुख्य मार्ग की टूटी फूटी क्षतिग्रस्त रिटर्निंग सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। लोगों की लम्बें समय की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवडे द्वारा लगातार प्रयास कर निगम से पुरानी क्षतिग्रस्त हो चुकी सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल के नव निर्माण की फाइल मंजूर करवाकर अब जल्द कार्य शुरू करवाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि अगले माह टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द काम शुरू भी हो जाएगा। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 62 से जुड़े गाड़ी अड्डा क्षेत्र में प्रमुख बस्ती क्षेत्र में अब बेहद जल्द नई सीमेंट सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिसके अंतर्गत गाड़ी अड्डा ब्रिज के नीचे हरिजन बस्ती क्षेत्र के रहवासियों की लंबे समय की मांग के बाद अब क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से क्षेत्र के रहवासियों और अन्य जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद निगम द्वारा अब इस क्षेत्र में जल्द नहीं सीमेंटेड सड़क निर्माण की शुरुआत करने की तैयारी है। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

कीचड़ से मिलेगी बस्ती क्षेत्र के लोगों को राहत

खास बात यह है कि गाड़ी अड्डा क्षेत्र के रहवासियों को लंबे समय के बाद क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद के प्रयासों से बड़ी राहत मिलने वाली है। जिसके लिए क्षेत्र के रहवासी परिवार के लोग लंबे समय से निगम के जिम्मेदार और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गलियों में सड़क निर्माण शुरू करने की माँग कर रहे थे। जिसके बाद अब लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ऊबड़-खाबड़ सड़क से बड़ी राहत मिलने वाली है। साथ ही अगले माह में चतुर्थी से पहले गाड़ी अड्डा क्षेत्र में नई सड़क निर्माण का श्री गणेश कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें