विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 62 से जुड़े लोहा मंडी क्षेत्र में महावीर मार्केट के सामने वाली गली में अगले माह में बेहद जल्द करीब 58 लाख रुपए के आसपास की लागत से नई सीमेंट सड़क निर्माण की सौगात मिलने वाली है। जिससे व्यापारियों में बेहद खुशी है। गौरतलब है कि क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा महापौर पुष्य मित्र भार्गव और क्षेत्रीय पार्षद रूपा दिनेश पांडे से लंबे समय से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। महावीर मार्केट और आसपास की गलियों में लंबे समय से क्षतिग्रस्त ऊबड़-खाबड़ सड़क की बजाय अब नहीं अब नई पहले से मजबूत सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिससे यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों के साथ क्षेत्र के व्यापारियों सहित लोडिंग रिक्शा और ठेले वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि लोहा मंडी क्षेत्र की ज्यादातर गलियों में सालों से मुख्य सड़क के साथ भीतर की गलियों की सड़कों की सबसे ज्यादा हालत खराब है। जिसके कारण आए दिन इन गलियों में बारिश के दौरान कीचड़ के कारण ट्रांसपोर्टों पर माल लेकर आने वाले ठेले वाले और लोडिंग रिक्शा वालों की गाड़ियां पलटने और कीचड़ और गड्ढों में गाड़ियां फंसने
लोहामंडी व्यापारियों को नई
की लगातार
सड़क निर्माण से मिलेगी
शिकायतें सामने
कीचड़ और गड्डों से राहत
आती है। वहीं अब लोहा मंडी क्षेत्र के इस एरिया में महावीर मार्केट के सामने वाली गलियों में नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी से व्यापारियों के साथ यहां रात दिन माल लेकर आने वाले लोडिंग रिक्शा और ठेले वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों और आसपास के रहवासियों को भी लंबे समय के बाद सालों पुरानी सड़क के बजाय नई सीमेंट सड़क निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




