शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

नगरीय प्रशासन आयुक्त आज करेंगे अमृत और स्वच्छता की समीक्षा

करेंगे।

की चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे आज इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ अमृत योजना और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कामों की समीक्षा

भोंडवे आज पुणे जाने के लिए इंदौर आ रहे हैं। उन्होंने इंदौर आने पर यहां नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक रख ली है। इस बैठक के लिए कार्य सूची जारी कर दी गई है। इस कार्य सूची के अनुसार आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा नगर निगम इंदौर में अमृत 1.0 एवं अमृत 2 .0 योजनाओ पर विस्तृत चर्चा हेतु आयोजित की जावेगी। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत सभी परियोजनाओं की समीक्षा। उपयोग किए गए पानी के पुनरुपयोग के लिए तैयार की गई परियोजनाओं की समीक्षा, ठोस अपशिष्ट निवारण की परियोजनाओं की समीक्षा, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत निर्माणधीन टॉयलेट की प्रगति की समीक्षा, आईईसी एक्टिविटी एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम की समीक्षा व पीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की जानकारी अद्यतन की समीक्षा की जाएगी। नगरीय प्रशासन आयुक्त की इस बैठक को देखते हुए नगर निगम के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। आज सुबह से निगम के अधिकारी जल्दी अपने कार्यालय में पहुंचकर इस बैठक के लिए दस्तावेज और जानकारी को तैयार करने के काम में लगे हुए थे। ऐसा समझा जाता है कि इस बैठक के बाद नगरी प्रशासन आयुक्त और महापौर के बीच भी एक बैठक हो सकती है। इस बैठक में महापौर के द्वारा राज्य स्तर पर लंबीत नगर निगम के मामलों

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें