शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

नगर निगम चुनाव में परिसीमन को लेकर संशय की स्थिति

राज्य निर्वाचन कार्यालय ने सरकार को भेजा परिसीमन करने का प्रस्ताव

नगर निगम के चुनाव में परिसीमन को लेकर संशय की स्थिति है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा राज्य सरकार को परिसीमन करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया

अगले वर्ष 2027 में पूरे मध्य प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा यह चुनाव गया है। कराए जाएंगे। इस चुनाव को करने के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी राज्य सरकार को भेजी गई है। इस चिट्ठी में राज्य सरकार से कहा गया है कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में वार्ड के परिसीमन के कार्य को अंजाम दे। स्थानीय निकाय के इस चुनाव में सरकार को ही परिसीमन का कार्य करवा कर राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेजना होता है। इसके लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा एक चिट्ठी मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी गई है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि सभी स्थानीय निकाय में परिसीमन का कार्य कर निर्वाचन कार्यालय को सूचित किया जाए। अभी राज्य सरकार की ओर से परिसीमन का कार्य करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इस बारे में पूछे जाने पर राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि परिसीमन करवाना है या नहीं करवाना है यह फैसला राज्य सरकार को लेना है। इस बारे में निर्वाचन कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र राज्य सरकार पर बंधनकारी नहीं है। सरकार चाहे तो परिसीमन करवाए और चाहे तो नहीं करवाए। इस तरह से अब नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्डो का परिसीमन किए जाने के मामले में संशय की स्थिति बनी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें