सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नगर निगम के बहु चर्चित नामांतरण घोटाले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश

नगर निगम के बहुचर्चित नामांतरण घोटाले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हो गए हैं। इस घोटाले की जांच करने के लिए बनाई गई अधिकारियों की टीम के द्वारा अपनी…

नगर निगम के बहुचर्चित नामांतरण घोटाले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हो गए हैं। इस घोटाले की जांच करने के लिए बनाई गई अधिकारियों की टीम के द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि नामांतरण घोटाले के रूप में जिस गड़बड़ी को लेकर पिछले 2 महीने से हल्ला मचा हुआ था उसमें जांच के लिए निगम के अपर आयुक्त की कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी के द्वारा जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। इस रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर विस्तृत कार्रवाई करने का कार्य तो अभी बाकी है। अभी निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह को यह निर्देश दिया गया है कि अब जांच रिपोर्ट के आधार पर वह पुलिस थाने में इंदौर नगर निगम के इस मामले में मुकदमा दर्ज करवा दें। उन्होंने बताया कि इस घोटाले की जांच में जो निगम के कर्मचारी दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए आदेश दे दिया गया है। इस आदेश के आधार पर अब कुछ दिन के अंदर निगम के द्वारा इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। जो आउटसोर्स के कर्मचारी इस घोटाले में लिप्त पाए गए हैं उन्हें निगम की सेवा से बाहर करने के लिए निर्देशित किया गया है। वैसे इस तरह के कर्मचारियों की सेवा पहले ही समाप्त हो चुकी है। खास तौर पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर शिकायत मिली थी लेकिन आउटसोर्स एजेंसी को बोलकर एक महीने पहले ही इस कर्मचारी को निगम की सेवा से बाहर किया जा चुका है।

कौन रहा दोषी… देखेंगे- इस मामले में जब इस प्रकरण की जांच से जुड़े अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह जानने की कोशिश की गई की किस अधिकारी को दोषी पाया गया है तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उनका कहना था कि जो भी दोषी होगा उसके बारे में जांच रिपोर्ट में देखा जाएगा। अभी जांच रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन नहीं किया जा सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें