ब्राह्मण समाज संघ शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा 16 अगस्त को हंसदास मठ से सुबह 9 बजे निकालेगा। यह कार कावड यात्रा जानापाव पहुंचेगी जहां अलग-अलग नदी चंबल-क्षिप्रा-नर्मदा के जल से अभिषेक किया जाएगा। इन तीनों नदियों के जल को एकत्र करने के लिए आज सुबह हंसदास मठ से दल रवाना किया गया। विजय बोड़खा, पवनदास शर्मा, अशोक चतुर्वेदी,राष्ट्रीय समन्वयक अर्पणा जोशी, सुरेश पाठक, विनय त्रिवेदी सहित विभिन्न पदाधिकारी शहर के अलग-अलग स्थान पर 50 से ज्यादा टीम को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




