वीणा म्यूजिक ग्रुप और स्टार फेन क्लब द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिवस के पूर्व मेलोडियस संगीत कार्यक्रम ’सलामत रहे दोस्ताना हमारा…' का आयोजन कल 2 अगस्त, रविवार शाम 7 बजे संतोष सभागृह में किया जाएगा। गायक राजेश शर्मा, नासिर खान, जयमाला लाड, सपना जोशी, प्रकाश गुप्ता गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। हेमंत अग्रवाल, सतीश पाण्डे, राजेश मिश्रा गुड्डू अपनी भूमिका निभाएंगे। अतिथि शैलेष गर्ग, रामदयाल फरक्या, जगदीश धनोतिया, ठाकुर मनोहरसिंह चौहान, ओमप्रकाश गर्ग होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




