शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मूसाखेड़ी को भी वैध करने की प्रक्रिया शुरू

शासन की रोक लेकिन आदेश नहीं

इंदौर नगर निगम की कॉलोनी सेल के द्वारा मूसाखेड़ी में स्थित नॉर्थ मूसाखेड़ी कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस कॉलोनी का क्षेत्र 5215 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

नगर निगम द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम 2021 के प्रावधानों के तहत 21 दिसंबर 2022 से पूर्व बसाहट में आ चुकी अवैध कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया को तेजी से चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम मूसाखेड़ी के विभिन्न सर्वे नंबर में स्थित 8610 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित नॉर्थ मूसाखेड़ी कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसमें नागरिक आवश्यकता के हिसाब से सड़क पानी की लाइन, ड्रेनेज की लाइन डालने और स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए इस कॉलोनी में निवास करने वाले नागरिकों से विकास शुल्क की वसूली भी की जाएगी।

निगम के द्वारा इस कॉलोनी को वैध करने के लिए सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन करते हुए नागरिकों से उनके दावे आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। अब सबसे पहले तो नगर निगम के द्वारा इस कॉलोनी का साइट प्लान तैयार कर उसे नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के माध्यम से मंजूर करवाया जाएगा। इसके बाद में इस कॉलोनी के क्षेत्र में विकास के कार्य को शुरू किया जाएगा और वहां पर बने हुए लोगों के मकान के नक्शे मंजूर किए जाएंगे। जब नागरिकों के द्वारा विकास शुल्क की राशि जमा कर दी जाएगी तब ही नगर निगम के द्वारा इस राशि से इस कॉलोनी में विकास कार्य शुरू किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा वैसे तो अवैध कॉलोनी को वैध करने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस रोक की घोषणा प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा कई बार कार्यक्रम के माध्यम से ही की गई है। इस बारे में शासन की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं हो सके हैं। यह लिखित आदेश नहीं आने के कारण नगर निगम के द्वारा अपने स्तर पर कॉलोनी को अवैध से वैध करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें