। इंदौर नगर निगम द्वारा मूसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य में बाधक निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। निगम के जोन क्रमांक 18 के वार्ड क्रमांक 51 के अंतर्गत इंदौर विकास योजना 2021 अन्तर्गत मूसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त सड़क चौडीकरण निर्माण कार्य में बाधक भवनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत क्षेत्र में बनी हुई टीन की 17 दुकानों को तोड़ दिया गया। इन 17 दुकानों को तोड़ने से पहले उन में रखा हुआ सामान खाली करवाया गया। इसके साथ ही कुछ मकानों के हिस्से भी तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आज दोपहर तक चलती रहेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




