शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आज मुराई मोहल्ला में खतरनाक मकान पर निगम की कार्रवाई

मकान खाली करने में लग गया समय

नगर निगम के द्वारा आज मुराई मोहल्ला में खतरनाक मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस मकान को तोड़ने से पहले निगम की टीम के द्वारा मकान में रहने वाले लोगों का सामान निकाल कर बाहर किया गया, जिसमें समय लग गया।

इन दिनों तो हर दिन ही नगर निगम के द्वारा खतरनाक मकान तोड़ने के कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आज नगर निगम की रिमूवल गैंग जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर छावनी क्षेत्र में स्थित मुरई मोहल्ला में पहुंच गई। इस क्षेत्र में रूप किशोर जोशी और अन्य के मकान को नगर निगम के द्वारा तोड़फोड़ के लिए नोटिस दिया गया था। मकान मालिकों के द्वारा नगर निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनके द्वारा मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ने का कार्य नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग आज सुबह अपनी टीम के साथ इस मकान पर पहुंच गई। जब यह गैंग इस मकान पर पहुंची तो यह हकीकत उजागर हुई की इस मकान में दो परिवार निवास कर रहे हैं। इसके बाद गैंग के कर्मचारियों के द्वारा इन दोनों परिवार का सामान मकान में से निकाला गया। इस सामान को मकान के सामने की तरफ ले जाकर रख दिया गया। इसके बाद फिर निगम की टीम के द्वारा मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें