मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुख्य अभियंता ने जोन पहुंचकर उपभोक्ताओं से की सीधी बात

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता राजेश जैन ने राजमोहल्ला जोन का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के…

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता राजेश जैन ने राजमोहल्ला जोन का विस्तार से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभान्वित आवेदकों, उपभोक्ताओं से चर्चा कर योजना के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। आवेदकों द्वारा सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व संबंधी गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। फ्यूज काल शिकायत निवारण, राजस्व संग्रहण गतिविधियों सहित अन्य परिचालन कार्यों का जायजा लिया गया। बिजली कंपनी के सीई जैन ने ऊर्जस संबंधित सभी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने के कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, जोन प्रभारी विशाल वर्मा को निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें