मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मंहन यादव ने दी सौगात

मुुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल इंदौर में सौगात दी। कल जहां इंदौर से आबूधाबी की फ्लाइट को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें यात्री रवाना हुए। यह सेवा…

मुुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल इंदौर में सौगात दी। कल जहां इंदौर से आबूधाबी की फ्लाइट को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें यात्री रवाना हुए। यह सेवा सप्ताह में चार दिन जारी रहेगी।

मुखयमंत्री ने दो देशों की कनेक्टीविटी पर उद्बोधन भी दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल 83.13 करोड़ की लागत से निर्मित जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, एयरपोर्ट लिंक रोड और समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। इंदौर में चिकित्सा सुविधा से इंदौर के अलावा आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने चंदन नगर से देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट तक नए सड़क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे शहर के यातायात को नई दिशा मिलेगी और एयरपोर्ट तक आवागमन अधिक सुगम होगा। इंदौर से अबूधाबी के लिए नई उड़ान सेवा प्रारंभ होना प्रदेश में विमानन सुविधाओं के विस्तार और इंदौर की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में यूसीसी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में व्यापक जनसंवाद किया गया है। विशेष समिति के गठन के बाद प्रदेश के सभी 55 जिलों से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। सभी राजनीतिक दलों, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों से विचार- विमर्श किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों के हित में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। वहीं युवाओं के लिए हाल ही में आयोजित टेक ग्रोथ सत्र जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों,

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें