शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

एमपीईबी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 98 हजार से अधिक की साइबर ठगी

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठग ने खुद को बिजली…

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठग ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित से फोन पे पर कोड डलवाया और उनके बैंक खाते से करीब 98 हजार 560 रुपये उड़ा लिए। ठगोरो ने इसके बाद दोबारा भी लिंक भेजकर रुपये ऐंठने की कोशिश की, जो असफल रही। पीड़ित की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया सिटी कनाड़िया निवासी 61 वर्षीय फरियादी देवकरण पिता नंदराम मालवीय ने थाने पहुंचकर साइबर प्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 30 जुलाई को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग एमपीईबी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं है, जिसे तुरंत अपडेट करना होगा। आरोपी ने बिजली काटने का डर दिखाकर पीड़ित को झांसे में लिया और फोन पे ऐप पर एक कोड डालने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने प्रक्रिया पूरी की, उनके इंडियन बैंक खाते से 98 हजार 560 रुपये कटकर ठग की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो गए। खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद ठगोरे ने एक फर्जी लिंक भेजकर दोबारा ट्रांजैक्शन कराने का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहा। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें