शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सांसद ने किया कलावीथिका के कायाकल्प का शुभारम्भ

सांसद निधि और जनसहयोग से होगा 75 लाख का खर्च

होलकर घराने की नौ रत्नों में शामिल देवलालीकर कला वीथिका के नवीनीकरण का कार्य सांसद शंकर लालवानी ने कायाकल्प के लिए प्रारंभ करवाया। सांस्कृतिक धरोहर को नया स्वरूप सांसद निधि और जनसहयोग से 75 लाख रुपए खर्च कर किया जाएगा। यह ऐतिहासिक धरोहर होलकर समय की है इसलिए उसके स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि होलकर शासनकाल में यह स्थान थिएटर एवं आर्ट गैलरी के रूप में स्थापित हुआ था। बाद में फाइन आर्ट्स कॉलेज की स्थापना के साथ यह देश की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा। उपस्थित थे। समय के साथ भवन में संरचनात्मक क्षति एवं दरारें आने लगी थीं, जिसके कारण इसके संरक्षण एवं पुनरोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लालवानी ने बताया कि 9 माह में यानि मार्च तक काम को पूरा करा लिया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी, शैलेन्द्र महाजन, अजय मलमकर, सतीश नारायणिया, मोहित भाटिया, मनीष रत्नपरखी, रमेश खेर, अमिता पांचाल, जितेंद्र व्यास, अवधेश यादव, सूरज, राजीव वायंकर, आलोक शर्मा, दीपक लवगडे, हिमांशु गुड़गांवकर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें