सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अवैध होर्डिंग के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन आज समाप्त होगा

इंदौर। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे के द्वारा शहर में लगे अवैध होर्डिग हटाने की मांग को लेकर शुरू किया गया आंदोलन आज समाप्त होगा। कल रात को स्वास्थ्यगत कर्म से…

इंदौर। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे के द्वारा शहर में लगे अवैध होर्डिग हटाने की मांग को लेकर शुरू किया गया आंदोलन आज समाप्त होगा। कल रात को स्वास्थ्यगत कर्म से पांडे को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर देर रात को उन्हें ग्लूकोज की स्लाईन चढ़ा दी गई।

पांडे ने पिछले कुछ दिनों से रीगल तिराहा पर अपना आंदोलन शुरू किया था उनका कहना था कि सारे शहर में लगे हुए अवैध होर्डिंग और बोर्ड हटाया जाए। इनके कारण इंदौर की सुंदरता खराब हो रही है। नेताओं के द्वारा अपने जन्मदिन और धार्मिक आयोजन की जानकारी देने के लिए यह सभी प्रचार सामग्री लगाई गई है। उन्होंने इंदौर नगर निगम से मांग की थी कि वह इस सामग्री को हटाने की कार्रवाई करें। नगर निगम के द्वारा उनकी मांग पर सहमति तो जताई जा रही थी लेकिन लिखित में नहीं दिया जा रहा था। इस मुद्दे को लेकर पांडे ने जिद पकड़ ली और कहा कि जब तक नगर निगम के द्वारा लिखित में नहीं दिया जाएगा तब तक वह अपने आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे। पांडे के खराब होते स्वास्थ्य को देखते हुए कल शाम को उन्हें आंदोलन स्थल रीगल तिराहा से उठाकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनके द्वारा जल अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद रात में करीब 1:30 बजे नगर निगम के उपायुक्त के एस सगर को निगम के अधिकारियों के साथ अस्पताल में भेजा गया। निगम के अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर एक बार फिर पांडे से बात की उन्हें नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी रिमूवल के द्वारा लिखकर यह दिया गया कि हम सारे शहर से अवैध होर्डिंग पोस्ट हटाएंगे। इस कार्रवाई में कहीं कोई राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। निगम के द्वारा नियम के अनुसार पूरी कार्रवाई की जाएगी। जब यह लिखित में मिल गया तो उसके बाद में उनके द्वारा जल अनशन को समाप्त करने की सहमति दी गई। इसके परिणाम स्वरूप रात में अस्पताल में उन्हें ग्लूकोज की स्लाईन चढ़ाई गई। अब आज उनके द्वारा रीगल तिराहा पर आकर औपचारिक रूप से अपने आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें