महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में खुले नाले में स्कूटी संवार महिला और बच्ची के गिरने

का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है स्कूटी पर जा रही माँ और बेटी दोनों कार से बचने के चक्कर स्कूटी सहित नाले में जा गिरी, आस-पास के लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। घटना के बाद अब निगम जागा और नाले के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल बनाने की बात कही। कल सुबह घटना के बाद अधिकारियों ने दौरा किया। अपर आयुक्त आशीष ने जल्द ही रिटेनिंग वॉल बनाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा रहवासियों ने अधिकारियों से क्षेत्र की बंद स्ट्रीट लाइट चालू करवाने के लिए भी कहा, जिसके बाद स्ट्रीट लाइट भी जल्द चालू करवाने का आश्वासन मिला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




