सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक चौहान ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से इलेक्ट्रानिक्स काम्पलेक्स विद्युत झोन परदेशीपुरा से जुड़े उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बंद रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि एमडी अमितकुमार सिंह के आदेश के बाद भी आज सुबह झोन से संबंधित अधिकारियों के फोन बंद रहे और झोन पर फोन लगाया तो फोन लगातार व्यस्त मिला। इस पर भी प्रतीक चौहान ने आरोप लगाया कि फोन का चौंघा उठाकर कर्मचारियों ने रख दिया था। चौहान ने बताया कि आज सुबह 9.30 बजे तक लाइट नहीं आई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




