सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्मार्ट मीटर के इंतजार में मूसाखेड़ी के 10000 से ज्यादा उपभोक्ता

डेली कॉलेज विद्युत जोन के अंतर्गत मूसाखेड़ी मयूर नगर क्षेत्र में करीब 8 से 10000 उपभोक्ता वर्तमान में स्मार्ट मीटर के इंतजार में है। स्मार्ट मीटर की खेप लंबे समय…

स्मार्ट मीटर के इंतजार में मूसाखेड़ी के 10000 से ज्यादा उपभोक्ता

डेली कॉलेज विद्युत जोन के अंतर्गत मूसाखेड़ी मयूर नगर क्षेत्र में करीब 8 से 10000 उपभोक्ता वर्तमान में स्मार्ट मीटर के इंतजार में है। स्मार्ट मीटर की खेप लंबे समय से नहीं आने के कारण इस क्षेत्र के करीब 8 से 10000 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लग पाए हैं। हालांकि करीब 38 हजार कंज्यूमर वाले जोन में से अब तक 29 हजार से ज्यादा कस्टमरो के घरों में पिछले दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जबकि आठ से दस हजार उपभोक्ता ऐसे भी है जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाना बाकी रह गया है। जिनके लिए स्मार्ट मीटर की खेप आने का इंतजार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी का अधिकारियों के मुताबिक शहर में अभी भी करीब 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाना बाकी है। जिसके लिए कंपनी द्वारा लगातार शहर के 30 से ज्यादा विद्युत जोन में नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। जहां स्मार्ट मीटर लगना बाकी रह गए वहां कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर की खेप आते ही मीटर लगाने का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में जैसे-जैसे स्मार्ट मीटर आ रहे हैं वैसे ही जहां जैसी जरूरत के हिसाब से मीटर लगाने का काम चल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें