इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित इंटर- स्कूल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सेंट उमर एकेडमी, खजराना के होनहार छात्र मोहम्मद अली खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कक्षा 7वीं के छात्र मोहम्मद अली खान ने अंडर-14 श्रेणी में भाग लेते हुए अपने बेहतरीन खेल कौशल, गति और तकनीक के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




