मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एमओजी लाइन में बिजली की लाइन 37 करोड़ में होगी अंडरग्राउंड

इंदौर नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी ने लिया फैसला

नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा एम ओ जी लाइन क्षेत्र में बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस कार्य पर 36 करोड रुपए खर्च होंगे। इस काम को करने का फैसला ले लिया गया है।

केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गठित की गई इंदौर नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा एम ओ जी लाइन क्षेत्र को पुर्नविकास किए जाने वाले क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया था। इस क्षेत्र में जितने भी निर्माण है उन सभी को तोड़कर पूरी जमीन को प्लेन जमीन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। इसके बाद में अभी जमीन को प्लाटिंग करते हुए एक-एक प्लाट को अलग-अलग बेचने का काम स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ इस पूरे क्षेत्र का समग्र विकास करने और उसे स्मार्ट क्षेत्र के रूप में परिवर्तित करने का काम भी किया जा रहा है। इसी तरह स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा सड़क पर लगे हुए बिजली के खंभे हटाने और इन खम्बों पर झूलते बिजली की लाइन के तार को अंडरग्राउंड करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 33 किलोवाट और 11 किलोवाट के सब स्टेशन और पावर ट्रांसफार्मर को भी हटाया जाना है। केबल के पूरे नेटवर्क, पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई की लाइन और स्ट्रीट लाइट की लाइन को अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके साथ ही पूरे बिजली के इंप्रास्ट्रक्चर को भी अंडरग्राउंड करना है। इस कार्य को करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार इस कार्य पर करीब 37 करोड रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इस कार्य को शुरू करने के बाद पूरा होने में 12 महीने का समय लगेगा। इस कार्य के लिए अब काम करने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा 18 सितंबर तक प्रस्ताव बुलाए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें