नरेंद्र मोदी विचार मंच इंदौर संभाग व जिला इंदौर द्वारा उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्थान कालानी नगर में करीब 30 निराश्रित बच्चों व 10 बुजुर्गों को मोदीजी सेवा पखवाड़ा के तहत भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मौदी जिंदाबाद के उद्घोष भी आयोजकों के साथ बच्चों और बुजुर्गों ने लगाए। प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की कामना को लेकर महामंत्र का जाप भी किया गया। दिलीप जैन, कैलाश खंडेलवाल, संजय जैन, नवीन जैन, रमेश मौर्य, सुदिति राजपूत, सुरेश नागदा, हेमंत लुंकड़, संदीप सोनी, दिलीप गांधी, राजेंद्र मेहता, नरेंद्र डोसी, सौम्या जैन सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




