सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विधायक ठाकुर ने ली स्वास्थ्य शिविर में जानकारी, अधिकारी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुरा कुटी महू विकासखंड में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं…

विधायक ठाकुर ने ली स्वास्थ्य शिविर में जानकारी, अधिकारी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुरा कुटी महू विकासखंड में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया, शिविर में महू विधानसभा विधायक उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ठाकुर ने शिविर का अवलोकन कर पूरी जानकारी भी ली। अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. नेहा भाना, डॉ. सोनम तिवारी, डॉ. सीमा आर्य, डॉ. रागिनी शिवहरे, डॉ पूजा गीते, डॉ. स्वाति गुप्ता, लता गलाडे, चंद्रशेखर बंसल, जगदीश गुप्ता, सीमा बर्वे, चंदा साधो, कैलाश डावर ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण,औषधि वितरण, योग ध्यान सत्र, पोषण संबंधी जानकारी, सिकल सेल एनीमिया के रोगियों के लिए आयुष ऐड ऑन थेरेपी औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 112 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत राजपुरा कुटी में ग्रामीणों की समस्याओं और लंबित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने के लिए शिविर भी लगाया। इस शिविर में भी ग्रामीणों, किसानों और अन्य की जनसमस्याओं के निराकरण के प्रयास किए। विधायक उषा ठाकुर और कलेक्टर शिवम वर्मा और अन्य अधिकारी हिमांशु प्रजापति, राकेश परमार, जनपद अध्यक्ष सरदारसिंह मालवीय, सरपंच जितेन्द्र चौधरी, जितेंद्र बाजडोलिया मौजूद थे। इस शिविर में हितग्राही जानकारी भी दी गई। आरोग्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया, पौधारोपण की अपील भी की गई, उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल 61 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विधायक ठाकुर ने ली स्वास्थ्य शिविर में जानकारी, अधिकारी भी रहे मौजूद

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें