विधायक रमेश मेंदोला के विद्युत मंडल प्रभारी शुभम लोखंडे ने बताया कि उन्होंने सुखलिया विद्युत झोन के जेई निमेशकुमार गोंडेकर को पूर्व में भी आर्थिक लेन-देन के मामले में चेतावनी दी थी।
उल्लेखनीय है कि कल लोकायुक्त ने सोलर पैनल की फाइल को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर 40 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा, एक होटल मालिक ने इसकी शिकायत की थी। शुभम लोखंडे ने बताया कि निमेशकुमार की कार्यशैली पूर्व से ही चर्चा में रही है। इस मामले में उन्हें चेतावनी भी दी गई थी और यह भी कहा था कि हर जगह हाथ मत डालो, लेकिन वे नहीं माने थे। लोखंडे ने कहा कि उनकी शिकायत बड़े अधिकारियों को भी की गई थी, लेकिन बड़े अधिकारियों ने भी शिकायत के बाद भी जेई निमेशकुमार पर कोई कार्रवाई नहीं की ना ही कोई समझाइश दी। विधायक प्रतिनिधि शुभम लोखंडे, विद्युत मंडल झोन के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का विरोध करते रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




