इंदौर। राऊ विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के वैशाली नगर स्थित मानस मंदिर में नवनिर्मित योग मित्र शेड का महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा ने लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने योग भी किया। पार्षद प्रशांत बड़वे भी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




