सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंत्री विजयवर्गीय ने दिया अनुमति के लिए प्रशासन को धन्यवाद

झांकियों में मंत्री का डीजे वाहन भी नहीं हुआ शामिल

मंत्री विजयवर्गीय ने दिया अनुमति के लिए प्रशासन को धन्यवाद

झांकियों के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भजन गाते चल रहे थे। कई मंचों से उनका स्वागत भी हुआ। इसी बीच जब झांकी प्रशासन के मंच के सामने पहुंची तो विजयवर्गीय ने प्रशासन की प्रशंसा की और यह भी कहा कि धन्यवाद आपने हमें भी अनुमति दी। झांकियों को लेकर सभी अनुमति इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई। मंत्री विजयवर्गीय का वाहन जब निर्णायक मंच के समीप लगे प्रशासन के मंच के समीप पहुंचा तो कलेक्टर, निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने खड़े होकर मंत्री का अभिवादन किया। मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद भी दे दिया कि आपने हमें भी अनुमति दी। बताया जा रहा है चल समारोह में डीजे वाहन पुलिस ने शामिल होने पर रोक लगाई, इसलिए मंत्री विजयवर्गीय के भजन का वाहन भी बदला गया और चुनिंदा स्पीकर ही लगाए गए। इसके बाद मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने बढ़िया व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि जब मैं मेयर था, उस समय झाकियों पर संकट आ गया था। मिल के मजदूर मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि अब झाकियां नहीं निकल पाएगी। मैने उन्हें कहा कि झाकियां तो निकलेगी, नगर निगम उसमें मदद करेगा। मिल में मजदूर आज भले नहीं हो,लेकिन मजदूर का खून उनके बेटों में आज भी दौड़ रहा है, इसलिए यह झाकियां निकल रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें