मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंत्री विजयवर्गीय के यहां कल कर्मचारी नेता जाएंगे गुनाह पूछने

वाल्मीकि सेना से जुडे संतोष कल्याणे निगम कर्मचारियों और वाल्मीकि समाजजनों के हित की लडाई मुद्दे के साथ लडते हुए मांगों को सामने रखकर भूख हड़ताल पर है। कई संस्थाओं…

वाल्मीकि सेना से जुडे संतोष कल्याणे निगम कर्मचारियों और वाल्मीकि समाजजनों के हित की लडाई मुद्दे के साथ लडते हुए मांगों को सामने रखकर भूख हड़ताल पर है। कई संस्थाओं ने समर्थन भी दिया है। अब कर्मचारी नेता संतोष कल्याणे कल 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे धरना स्थल रीगल तिराहा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदानगर स्थित निवास पर पहुंचकर वाल्मीकि समाज का गुनाह पूछने जाएंगे। बडी संख्या में वाल्मीकि समाजजन और यूनियन से जुडे पदाधिकारी, सदस्य को भी कल विजयवर्गीय निवास के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें