सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंत्री पहुंचे संस्कार शिविर स्थल

दलाल बाग में संत श्री मुनिपुंगव 108 सुधा सागर म.सा. का चातुर्मास चल रहा है। 16 से 25 सितम्बर चातुर्मास के दौरान संस्कार शिविर का आयोजन किया जाना है। 10…

मंत्री पहुंचे संस्कार शिविर स्थल

दलाल बाग में संत श्री मुनिपुंगव 108 सुधा सागर म.सा. का चातुर्मास चल रहा है। 16 से 25 सितम्बर चातुर्मास के दौरान संस्कार शिविर का आयोजन किया जाना है। 10 दिवसीय शिविर में 10 हजार श्रद्धालु

शामिल होने की संभावना जताई गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अधिकारी दलाल बाग पहुंचे और शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। विजयवर्गीय ने पार्किंग, भोजन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के आवागमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व्यवस्थाओं के लिए दिए। प्रिंसपाल टोंग्या, संजय पाटोदी, नवीन गोधा, अक्षय कासलीवाल, आकाश जैन, गिरिश गिन्नी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें