सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंत्री को महापौर ने समझाया सिस्टम

मंत्री दिलीप घोष ने कल इंदौर पहुंचकर नगर निगम के स्वच्छता सिस्टम को पूरी तरह समझने की जुगत की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ इंदौर के स्वच्छता रोल मॉडल के…

मंत्री दिलीप घोष ने कल इंदौर पहुंचकर नगर निगम के स्वच्छता सिस्टम को पूरी तरह समझने की जुगत की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ इंदौर के स्वच्छता रोल मॉडल के पूरे सिस्टम को समझने की कोशिश की। घोष टीम के साथ पहुंचे,कंट्रोल रूम से कचरा प्रोसेसिंग तक पूरा सिस्टम समझा। बंगाल के मंत्री घोष के साथ आई निकाय की टीम ने कंट्रोल रूम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा सेग्रीगेशन, कलेक्शन और प्रोसेसिंग सिस्टम को करीब से समझा। मंत्री घोष ने कहा कि इंदौर का मॉडल अब पश्चिम बंगाल भी अपनाने की तैयारी में है। मंत्री और टीम ने कंट्रोल रूम के बाद फील्ड और प्रोसेसिंग प्लांट का भी अवलोकन किया। मंत्री घोष ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता के मामले में पश्चिम बंगाल अभी पीछे है। कुछ व्यवस्थाएं जरूर हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। इंदौर कई मायनों में देश के बाकी शहरों से आगे है। इंदौर ने लंबे समय में जो सिस्टम तैयार किया है,उसे समझकर बंगाल में चरणबद्ध तरीके से लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें