गीतकार और राजनेता रहे विट्टलभाई पटेल की स्मृति में कल रविन्द्र नाट्यागृह में संगीत और सम्मान का आयोजन किया। गजल, गीत सूफी रंग में डूबी इस महफिल में प्रस्तुतियां हुई तो उनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो गीत गाये तो मंत्री तुलसीराम सिलावट और सुमित्रा महाजन ताई ने भी गीत सुना। फिल्मी गीत, गजल और सूफी रंग की महफिल में सम्मान का आयोजन भी हुआ। डॉ. प्रदीप सालगिया, डॉ. सुनील एम. जैन, डॉ. मनोज बंसल, वैद्य दिनेश व्यास, साहित्यकार वीरेंद्र प्रधान, शिक्षाविद करुणा राजुरकर, नृत्यसाधिका तृप्ति शिंदे का सम्मान किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




