कल ठेला-गुमटी उठाने के जनता के मुद्दे मामले में सोनिला मिमरोट ने निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह के साथ जमकर तकरार की और यह तकरार कल रात होते-होते चुनिंदा कांग्रेसियों के बीच बैठक भी की गई और इस बैठक में यह रणनीति भी बनी कि जल्द ही इसी तकरार मुद्दे पर निगम अधिकारी का घेराव किया जाएगा और अब कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेंगी, क्योंकि मामला जनता से जुड़कर जनहित का हो गया। चार साल तक कांग्रेस में नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के हटने के बाद यह माना जा रहा था कि निगम के मुद्दे सोनिला मिमरोट उतनी ताकत से नहीं उठा पाएगी, जितनी ताकत से चौकसे उठा रहे थे। अब ऐसा माना जा रहा है कि चौकसे और मिमरोट मिलकर शहर कांग्रेस के अलावा निगम में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। ऐसा भी माना जा रहा था कि सोनिला कम बोलती है, वे पार्षदों का साथ भी निगम में नहीं ले पाएगी, लेकिन कल उनके तेवर अधिकारी के सामने जिस तरह से थे उससे लग गया कि अब सोनिला चुप नहीं रहेगी। मिमरोट और चौकसे की जोड़ी निगम में विपक्ष की भूमिका कांग्रेस की निभाएंगे। कल रात भी कुछ चुनिंदा कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ कि अधिकारी से तकरार का मुद्दा कांग्रेस उठाए और निगम में अधिकारियों की घेराबंदी भी करें। संभावना है कि अगले सप्ताह के शुरूआत में ही कांग्रेस एक हल्ला मिमरोट के
अपर आयुक्त को सोमवार घेरेगी नामांतरण घोटाले मुद्दे पर कांग्रेस
इस मामले में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक निगम में नेताप्रतिपक्ष और पार्षदों के साथ शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम सोमवार शाम को पहुंचेगा और अपर आयुक्त आकाश सिंह की नामांतरण घोटाले मुद्दे पर घेराबंदी करेगा। इस दौरान कांग्रेसी नारेबाजी भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस और निगम नेताप्रतिपक्ष और पार्षद पूर्व में ही 19 अगस्त को मुद्दों पर आधारित घेराव की घोषणा कर चुके हैं, वह आयोजन अलग होगा और यह सोमवार 10 अगस्त को अपर आयुक्त की घेराबंदी करेेगी। इस पूरे मामले को सोनिला मिमरोट और आकाश सिंह के बीच हुई मुद्दे की तकरार से जोड़कर देखा जा रहा है। नेतृत्व में बोल दें और निशाने पर अपर आयुक्त आकाश सिंह को लिया जाए। कल जो गुमटियां हटाई गई उनमें पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अन्तर्गत लोन लेने वाले लोगों की भी गुमटियां थी। कुल मिलाकर अब कांग्रेस अपने पार्षदों का साथ लेकर शहर कांग्रेस और मिमरोट समर्थकों के साथ अब निगम पर किस तरह हल्ला बोलते हैं यह भी देखना होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




