इंदौर। द मिलेनियम स्कूल इंदौर के छात्रों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंदौर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित चौथी म.प्र. राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। क्योरुगी स्पर्धा में विदेही मल्हार, यनिश केमरे, मोहम्मद हमजा, श्रेयांश हिरवे, तनिष्का पाटिल और समर्थ सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं आर्यव बजाज और आरुष शर्मा ने रजत तथा रयांश तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पुमसे ग्रुप इवेंट में रिद्धि बिंदल, शुभेच्छा खाडीकर और मैशा काजी की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन कर इंदौर शहर का नाम गोरवंतित किया है। उनकी सफलता पर सभी विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्या श्रीमती ममता शेखावत, खेल प्रभारी गगन चंद्रावत और कोच मिथिलेश कैमरे ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




