सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अब मिलेगी नई सड़क की सौगात

वार्ड 14 के ओम विहार कॉलोनी के रहवासियों को होगा लाभ लंबे समय से थी प्लानिंग अब शुरू होगा काम

विधानसभा 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 से जुड़े ओम विहार कालोनी के रहवासियों को अब बेहद जल्द नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क की सौगात देने की तैयारी है। जिसको लेकर निगम की ओर से निविदा भी जारी हो गई है। साथ ही उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए प्लानिंग के साथ विभागीय तैयारी भी शुरू हो गई है। जिसके तहत ओम विहार कॉलोनी के गेट के पास से लेकर भीतर तक अब क्षेत्र के सैकड़ों रहवासियों को एक जैसी नई सीमेंटेड सड़क की सौगात मिलने वाली है। साथ ही क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर निगम आधिकारियों द्वारा क्षेत्र की उक्त सड़क निर्माण का कार्य अगले माह बेहद जल्द शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि लोगों को जल्द ऊबड़-खाबड़ कीचड़ वाली सड़क से राहत दिलाकर नई सड़क की सुविधा और सौगात दी जाए, जिसको लेकर शुरुआत हो चुकी है। खास बात यह है कि उक्त सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार क्षेत्री पार्षद और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मांग की जा रही थी। जिसको लेकर मंत्री और पार्षद की अनुशंसा पर निगम में फाइल मंजूरी के लिए लगाई गई थी। वहीं अब मंजूरी मिलते ही अगले माह में जल्द काम शुरू हो जाएगा। जिसका फायदा क्षेत्र के रहवासी परिवारों को आने वाले दिनों में मिलेगा। कॉलोनी में जाने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के रहवासियों के साथ यहां आने जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें