शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

एमजीएम डेंटल कॉलेज में नई बिल्डिंग निर्माण के बाद अब सुरक्षा बाउंड्रीवॉल का काम

न.प्र.)। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले डेंटल चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले साल नई बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब विभाग द्वारा बाहरी सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था…

न.प्र.)। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले डेंटल चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले साल नई बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब विभाग द्वारा बाहरी सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में जहां बाहरी परिसर के बड़े हिस्से में पार्किंग और मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास संपूर्ण बाहरी परिसर में आकर्षक नवीन डिजाइन वाले पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। वही अब बाहरी सुरक्षा बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाकर नवीनीकरण का कार्य भी किया जारहाहै। यही नहीं इसके अलावा परिसर में अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे है। जबकि इससे

पहले डेंटल कॉलेज परिसर में सीटें बढ़ने पर छात्रों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्चकर दो साल पहले जी प्लस टू नवीन बिल्डिंग तैयार की गई थी। जहां अब डेंटल कॉलेज के साथ छात्रों की प्रैक्टिस और प्रैक्टिकल रिसर्च भी किए जा रहे है।

दंत चिकित्सा महाविद्यालय में हो रहें बाहरी सजावटी

कार्य- जिसके अंतर्गत शिवाजी वाटिका चौराहे के पास से लेकर एमवाय हॉस्पिटल के गेट के सामने तक के बड़े हिस्से में डेंटल कॉलेज के बाहरी हिस्से की संपूर्ण सुरक्षा बाउंड्रीवॉल को तोड़कर पूरा नया बनाया जा रहा है। यही नहीं बाहर जहां जैसी जरूरत है उस हिसाब से पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है ताकि दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के साथ अपने दांतों का इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस बात का ध्यान रखते हुए प्रबंधन द्वारा बाहरी हिस्से में कीचड़ और धूल से मुक्ति के लिए ब्लॉक लगाने के साथ बाहर के हिस्से में नई सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें