शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए निगम के परिसर में मांगी जगह

आयुक्त ने अधिकारियों के साथ दौरा कर मेट्रो रेल को दिया स्थान

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के अधिकारियों के द्वारा नगर निगम मुख्यालय के परिसर में जगह की मांग की गई। इस मांग की पूर्ति के लिए आयुक्त के द्वारा अधिकारियों के साथ दौरा कर मेट्रो रेल कंपनी को स्थान दिया गया है।

नगर निगम मुख्यालय के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन से अब अंडरग्राउंड खुदाई का काम प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने नगर निगम परिसर की खुदाई मशीनों के आवागमन के लिए कुछ जमीन मांगी है। कल नगर निगम पहुंचे मेट्रो प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने परिसर का दौरा किया और चाही गई जगह देखी।

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा कि यह जगह देने के कारण निगम में आने जाने वालों को कोई परेशानी ना हो। मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि निगम परिसर में स्थित स्टेट बैंक के सामने से लेकर शिवाजी मार्केट की ओर मुख्य द्वार तक उन्हें बड़ी-बड़ी मशीनों और डंपर आदि के आने-जाने के लिए जगह चाहिए। यह जगह अस्थाई रूप से ली जाएगी। मेट्रो स्टेशन और खुदाई का काम पूरा होने के बाद निगम को यह जगह वापस लौटा दी जाएगी। इसके चलते निगम को रिमूवल विभाग अन्य किसी स्थान पर शिफ्ट करना पड़ेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें