विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 49 से जुड़े तिलक नगर मेन रोड़ क्षेत्र को सीधे पूर्वी रिंग रोड से लिंक करने का काम लंबे समय से चल रहा है। गीताभवन से तिलकनगर मेनरोड तक 60 फीट चौड़ाई वाली मुख्य सड़क को रिंग रोड़ पर शकुंतला हॉस्पिटल तक जोड़ने के लिए क्षेत्रिय पार्षद राजेश उदावत के प्रयासों से निगम द्वारा तिलक नगर मेंन रोड पर पहले चरण में बाधक निर्माण हटाने के बाद पब्लिक स्कूल से महावीर नगर पानी की टंकी और यहां से शकुंतला हॉस्पिटल रिंग रोड तक नई लिंक रोड बनाने के लिए तेजी के साथ निर्माण कार्य पूरा करवाया जा रहा है।
15 अगस्त तक पूरा करवाने के प्रयास- वर्तमान में
यहां करीब 75 से 80 फीसदी तक सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अब क्षेत्रीय पार्षद राजेश उदावत के प्रयासों से निगम द्वारा शेष बचे हिस्से में भी सड़क निर्माण कार्य तेज कर दिया है। जिसके लिए पिछले दिनों महापौर परिषद सदस्य उदावत ने अधिकारियों के साथ यहां का दौरा कर काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं अब कहा जा रहा है अगले माह 15 अगस्त के आसपास जल्द बचा काम पूरा कर लिया जाएगा। जिससे महावीर नगर पानी की टंकी से स्कूल तक और टंकी से रिंग रोड तक बचा सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा होगी।
अभी लोगों को घूम कर लगाना पड़ता है लंबा
चक्कर- अभी हालत यह है कि गीता भवन क्षेत्र से तिलक नगर मेन रोड पर आने वाले वाहन चालकों को घूम कर रिंग रोड पर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वही आने वाले दिनों में बेहद जल्द लिंक रोड बनकर तैयार हो जाएगी उसके बाद लोगों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे। इस लिंक रोड का निर्माण कार्य निगम द्वारा करीब 2 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है। तैयार रोड पर अब आने वाले दिनों में तो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल पर नई आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी। जिसको लेकर भी निगम द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




