सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विश्राम बाग के स्विमिंग पूल को ठेके पर देने के लिए होगी मीटिंग 7 साल के लिए स्विमिंग पूल का संचालन निजी एजेंसी को सौपा जाएगा

नगर निगम के द्वारा विश्रामबाग के स्विमिंग पूल को निजी एजेंसी को ठेके पर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बारे में ठेके पर लेने की…

नगर निगम के द्वारा विश्रामबाग के स्विमिंग पूल को निजी एजेंसी को ठेके पर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बारे में ठेके पर लेने की इच्छुक एजेंसियों की बैठक 22 सितंबर को रखी गई है।

निगम के द्वारा सैद्धांतिक तौर पर यह फैसला लिया गया है कि रणजीत हनुमान मंदिर के आगे स्थित विश्रम बाग में नए बनाए गए स्विमिंग पूल को निजी एजेंसी को ठेके पर दे दिया जाएगा। इस एजेंसी को 7 साल के लिए यह स्विमिंग पूल दिया जाएगा। एजेंसी के द्वारा स्विमिंग पूल का संचालन संधारण करने का कार्य किया जाएगा। इस स्विमिंग पूल में तैरने के लिए आने वाले लोगों को प्रवेश देना और उनसे तैराकी का शुल्क लेना भी यह एजेंसी ही करेगी। इस एजेंसी के द्वारा ही तेराकी के लिए मासिक शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विश्रामबाग के रूप में एक रीजनल पार्क का निर्माण किया गया है। इस क्षेत्र में महू नाका का स्विमिंग पूल पहले से ही मौजूद है। इसके बाद निगम के द्वारा विश्राम बाग में भी स्विमिंग पूल का निर्माण करवाया गया है।

नगर निगम के द्वारा इस स्विमिंग पूल को ठेके पर देने का फैसला लेने के साथ ही इस दिशा में आगे की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि जो एजेंसी इस स्विमिंग पूल को ठेके पर लेना चाहती है ऐसी सभी एजेंसी की एक बैठक 12 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे बुलवाई गई है। इस बैठक में इन एजेंसियों से नियम कानून शर्तों को लेकर चर्चा की जाएगी। यदि निगम के द्वारा बनाए गए नियम में इन एजेंसियों को कहीं कोई दिक्कत होगी तो उस दिक्कत का समाधान किया जाएगा। एजेंसियों की मांग पर यह भी संभव है कि निगम के द्वारा नियमों में कुछ परिवर्तन कर दिया जाएं। निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस उत्कृष्ट स्थिति के स्विमिंग पूल का संचालन निगम के माध्यम से प्रोफेशनली नहीं कराया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि निजी क्षेत्र के एजेंसी को सहभागी बना दिया जाए ताकि उस एजेंसी के माध्यम से इस पुल का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें