दलालबाग के श्रावक शिविर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इस शिविर में हजारों जैन समाजजन भाग लेंगे। शिविरार्थियों की व्यवस्था से लेकर अन्य आयोजन को लेकर पांडाल, पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, यातायात बस व्यवस्था, भोजन, आहार, आवास, वस्त्र, कीट, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। जैनेश झांझरी, डीके जैन, हुकुम काका सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




