सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राजपूत समाज सम्मेलन के लिए बैठक

राजपूत समाज युवा चेतना मंडल द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर आगामी सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। युवक-युवती और उनके…

राजपूत समाज सम्मेलन के लिए बैठक

राजपूत समाज युवा चेतना मंडल द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर आगामी सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। युवक-युवती और उनके परिजन आयोजन में शामिल होंगे। पहले सामान्य सम्मेलन और फिर दूसरा परिचय सम्मेलन विधवा-विधुर, तलाकशुदा एवं विकलांग भाई-बहनों के लिए अलग से आयोजित किया जाएगा। बैठक में ठा. सुनीलसिंह उमठ, मनोहरसिंह चौहान, सुनील सिकरवार, अंतरसिंह ठाकुर, नारायण सिंह देवड़ा, राजू चौहान, बनेसिंह, यशवंतसिंह भाटी, विजयसिंह पंवार, सुनील राठौर, कल्याण सिंह, कुंवर सिंह, दिनेशसिंह चौहान, निर्भयसिंह देवड़ा, उत्तमसिंह सिसोदिया, सुरेंद्रसिंह पंवार, सुमेर सिंह राठौर, रेणु परिहार, कृष्णा ठाकुर, संगीता चौहान, श्रद्धा गौड़, खुशबू बैस, हर्षलता सिंह, ममता कुशवाह, सीमा बैस, अंतिमा तोमर, रेणु बैस उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें