जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर आज बैठक की जा रही है। बैठक सैटेलाइट भवन के प्रथम तल स्थित ई-दक्ष केन्द्र में आयोजित हो रही है, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित है। बताया गया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी तहसील एवं नगर परिषद तथा मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी बोर्ड महू की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हो रही है। इसी प्रकार समस्त जनगणना अधिकारियों नगर निगम एवं जोनल चार्ज क्षेत्र की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




