सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मीडियाकर्मी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित

सिटी ब्लास्ट के विशेष संवाददाता अनुज आगार का हुआ सम्मान

मीडियाकर्मी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की पूर्व पर स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा जाल सभागृह में सप्त ऋषि सम्मान समारोह आयोजित कर इंदौर से प्रकाशित दैनिक, सांध्य दैनिक और अनुभवी 75 से अधिक मीडियाकर्मियों को सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान में ट्रॉफी, तुलसी का पौधा और गिफ्ट हैंपर प्रदान किए। सिटी ब्लास्ट के विशेष संवाददाता अनुज आगार का भी इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, प्रवीण कक्कड़ और स्टेट प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सम्मान किया। दैनिक दोपहर के संवाददाता मेहबूब कुरैशी का भी सम्मान हुआ। प्रवीण खारीवाल, हर्षवर्धन, मनोहर लिम्बोदिया, नवनीत शुक्ला, अजय भट्ट, कमल कस्तूरी ने अपनी भूमिका निभाई।

मीडियाकर्मी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें